• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नागरिक सहभागिता में मऊ नगरपालिका को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Writer D by Writer D
19/12/2023
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति, लखनऊ
0
Mau Nagar Palika

Mau Nagar Palika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। प्रधानमंत्री मोदी आह्वान पर 02 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में स्वच्छता महाअभियान चलाया गया था। इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने भी सभी नगरीय निकायों को स्वच्छता महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा निकायों की बेहतर साफ-सफाई करने तथा स्वच्छता को हमेशा बनाये रखने का प्रयास करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने नगरीय जीवन, निकायों की स्वच्छता और व्यवस्थापन को वैश्विक स्तर का बनाने के प्रयासों में और तेजी लाने के भी निर्देश दिये थे। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर स्वयं भी आगरा पहुंचकर सफाई महाअभियान में भाग लेकर श्रमदान कर साफ-सफाई की और कूड़ा उठाया था। इसी क्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ (Swachchta hi Seva) अभियान में इंडियन स्वच्छता लीग-02 के तहत 02 अक्टूबर, 2023 को चलाए गए महाअभियान के तहत मऊ नगरपालिका (Mau Nagar Palika) ने नागरिक सहभागिता के माध्यम से 240 स्थानों से 5625 टन कूड़ा निकाला। साफ-सफाई कराने के साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

नगर विकास विभाग की ओर से इन्डियन स्वच्छता लीग 2023 के लिए जारी रैकिंग में मऊ नगरपालिका (Mau Nagar Palika) को नागरिक सहभागिता में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला, द्वितीय स्थान पिलखुआ को तथा मोदीनगर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार नवाचार में महोबा को प्रथम, मोहम्मदी को दूसरा तथा देवरिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इम्पैक्ट आफ इवेंट में कुशीनगर को प्रथम, अमरोहा को द्वितीय, गजरौला नगरपालिका को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Mau Nagar Palika

मऊ नगरपालिका (Mau Nagar Palika)  116 वर्ग किमी में फैली है और इसके कुल 45 वार्ड की आबादी 03 लाख 44 हजार है। नगर विकास विभाग की तरफ से प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में एक साथ 02 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत इंडियन स्वच्छता लीग-2 (Indian Swachchta League-2) के क्रम में  महाअभियान चलाया गया। शासन की तरफ से मऊ नगरपालिका को 225 स्थानों को स्वच्छ बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से 240 स्थानों को चिंहित किया गया था। सभी स्थानों की बेहतरीन साफ-सफाई की गयी। सफाई हेतु प्रत्येक स्थान पर छह-छह कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही प्रत्येक स्थान की अधिकारियों द्वारा आनलाइन मानीटरिंग भी की जा रही थी। प्रत्येक स्थान से नगरपालिका के कर्मचारियों तथा जनसहभागिता के माध्यम से 25-25 टन कूड़ा निकाला गया। साथ ही नगरपालिका से 5625 टन कूड़ा निकालकर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया गया।

प्रदेश के 57 जनपदों में खुलेंगे साइबर क्राइम थाने

इसके साथ ही प्रत्येक स्थान की सफाई से पूर्व की फोटो तथा सफाई के बाद की फोटो वेबसाइट पर अपलोड की गई। प्रदेश स्तर से जारी रैकिंग में मऊ नगरपालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। प्रथम स्थान मिलने पर नगरपालिका में उत्साह का माहौल है। सफाई व खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश का कहना है कि नगरवासियों की जनसहभागिता तथा पालिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के समन्वय से मऊ नगरपालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। नगर विकास मंत्री जी के निर्देश पर नगरपालिका को स्वच्छ बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

इस बाबत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि नगरपालिका को स्वच्छ बनाने के लिए सभी प्रयास किया जा रहा है। नगरवासियों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों के सहयोग से मऊ नगरपालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

Tags: ak sharmaLucknow NewsMau Nagar Palikamau newsnagar cikas mantriswachchta hi sevaup news
Previous Post

प्रदेश के 57 जनपदों में खुलेंगे साइबर क्राइम थाने

Next Post

GST दूसरा संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पारित

Writer D

Writer D

Related Posts

stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
Next Post
GST

GST दूसरा संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पारित

यह भी पढ़ें

navneet sehgal

उत्तर प्रदेश में निजी लैब को भी कोरोना जांच की छूट : नवनीत सहगल

21/04/2021
CM Dhami reached among the disaster-affected families

इगास पर्व पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री

01/11/2025
swatantra dev

प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली भाजपा इकलौती पार्टी : स्वतंत्र देव

12/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version