Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से दबोचकर यूपी लाई STF

CM योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया। इसके बाद यूपी के बहराइच लाया गया।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली में लाने के बाद मौलाना से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले मौलाना अब्दुल सलीम ने मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद बहराइच सहित प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इससे मामला गंभीर हो गया था।

मामले में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

एएसपी नगर अशोक सिंह का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version