Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

Maulana Shahabuddin Razvi

Maulana Shahabuddin Razvi

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है और मुस्लिम समाज के भीतर समाजवादी पार्टी के प्रति असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (Maulana Razvi) ने एक खुला पत्र जारी कर मुसलमानों से सपा के ‘झांसे’ में न आने और एक नया व मजबूत राजनीतिक विकल्प तलाशने की अपील की है।

मौलाना रजवी (Maulana Razvi) ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सपा का झुकाव अब ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की ओर बढ़ गया है, जिसके कारण वे मुस्लिम समाज के बड़े और संवेदनशील मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सपा केवल भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट हासिल करती है, जबकि पर्दे के पीछे सपा और भाजपा नेताओं के बीच मधुर संबंध और मेल-मिलाप की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। अपने पत्र में उन्होंने मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के लिए की गई दुआ और अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकातों का हवाला देते हुए सपा को ‘दोहरे चेहरे’ वाली पार्टी करार दिया।

मौलाना (Maulana Razvi) ने मुस्लिम नेताओं की खामोशी पर भी चिंता जताई और कहा कि अब भावनाओं में बहकर वोट देने के बजाय कौम के हितों को प्राथमिकता देने का समय आ गया है।

इस बयान के बाद प्रदेश की पारंपरिक ‘मुस्लिम-यादव’ (M-Y) समीकरण वाली राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे विपक्षी खेमे में हलचल मचना तय माना जा रहा है।

Exit mobile version