Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza

बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल और हिंसा के बाद आज पुलिस ने तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगो को पुलिस ने जेल भेजा। इतना ही नहीं बरेली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2000 पत्थरबाजों पर केस दर्ज किया गया है। बरेली में जगह जगह सुरक्षा बलों की तैनाती है। इसके साथ ही जिले में इंटरनेट बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

फिलहाल यहां हालात सामान्य दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस को आशंका है कि मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) की गिरफ्तारी के बाद फिर से लोगों को भड़काने की कोशिश हो सकती है। एहतियातन जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर कुछ देर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है। उसे तकनीकी टीम को दे दिया गया है।

व्यापारियों को साफ कहना है कि मौलाना तौकीर रजा पर बड़ी कार्रवाई की जाए और उनको जेल भेजा जाए। मौलाना तौकीर रजा ने 2010 में भी दंगा कराया था।

व्यापारियों का कहना है कि ये मौलाना (Maulana Tauqeer Raza) बरेली को आग में झोंकने का काम करता है। व्यापारियों की मांग है कि मौलाना पर सख्त कार्रवाई हो। व्यापारी आज भी डरे हुए हैं व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कि पुलिस उनकी जल्द गिरफ्तारी कर सकती है।

बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल और हिंसा के बाद अब तक कुल 39 लोग पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। अब से कुछ देर में डीएम और एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

Exit mobile version