Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौनी अमावस्या पर करें इस मंत्र का जाप, दूर होगा पितृ दोष

Mauni Amavasya

Mauni Amavasya

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहा जाता है। इस माघी अमावस्या के नाम भी भी जाना जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या 8 फरवरी 2024 को शाम 5:24 मिनट से शुरू होगी और 9 फरवरी 2024 को शाम 4:07 मिनट पर समाप्त होगी।

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का महत्व

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) को लेकर जिक्र है कि इस दिन मौन व्रत रखने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि आप गंगा नदी में स्नान नहीं कर पाते हैं तो किसी अन्य पवित्र नदी में भी स्नान कर सकते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष पुण्य मिलेगा। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर भगवान शिव और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा जाता है। इस तिथि को तिल का तेल लगाकर स्नान करना चाहिए और गरीबों को तिल का दान करना चाहिए।

पितृ दोष से मिलती है मुक्ति

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर विधि विधान से पूजा व व्रत रखने से जातक को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। यदि किसी जातक की कुंडली में पितृदोष है तो मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर इस मंत्र का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।

ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि।

शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्’

Exit mobile version