• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, जानें पूजा-दान और स्‍नान का महत्‍व

Writer D by Writer D
02/02/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mauni Amavasya

Mauni Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माघ मास की मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, ध्यान, पूजा, तप और दान पुण्यदायक माना जाता है। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस वर्ष मौनी अमावस्या नौ फरवरी को पड़ रही है। इस दिन श्रद्धालु गंगा, नर्मदा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करेंगे। साथ ही विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी।

नर्मदा किनारे पुण्य की डुबकी लगाने वालों की भीड़ उमड़ेगी। मान्यता है कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही वारियान योग का अद्भुत संयोग बनेगा। इस संयोग पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष शुभ मानी जाती है।

उदयातिथि से नौ फरवरी को

ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार , माघ अमावस्या 9 फरवरी को सुबह 08:02 बजे शुरू होगी। यह 10 जनवरी को प्रातः 04:28 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में दिनों की गिनती उदया तिथि से की जाती है। इसलिए मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) नौ फरवरी को है।

सुबह व शाम को बनेंगे योग

मौनी अमावस्या प(Mauni Amavasya) र सबसे पहले अति शुभ माना जाने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07:05 बजे शुरू होगा और रात 11:29 बजे समाप्त होगा। वहीं, शाम 7.08 बजे से वरियान योग शुरू होगा। मान्यतानुसार इन योगों में पूजा, जप, तप और दान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पूजन के मुहूर्त

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर पूजन के लिए प्रातः काल 5.21 से रात 01 बजे तक शुभ मुहूर्त हैं। ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 05.21 मिनट से 06.13 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 02.26 मिनट से 03.10 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त : शाम 06.04 मिनट से 06.30 मिनट तक व निशिता मुहूर्त रात्रि 12.09 मिनट से 01.01 मिनट तक रहेगा।

Tags: Mauni AmavasyaMauni Amavasya 2024mauni amavasya daanMauni Amavasya datemauni amavasya snan parv
Previous Post

योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, कृमि मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

Next Post

वैलेंटाइन डे से पहले सूर्य का कुंभ राशि में होगा प्रवेश, इन राशियों पर चढ़ेगा प्यार का रंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Pigmentation
फैशन/शैली

झाइयों को फेस से दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

13/05/2026
Roti
खाना-खजाना

नर्म रोटी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

13/05/2026
Dahi Paneer Kebab
खाना-खजाना

चाय के साथ ट्राई करें ये टेस्टी कबाब, देखें आसान रेसिपी

12/05/2026
Lipstick
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लाजवाब लिपस्टिक शेड्स, मिलेगा फ्रेश और ग्लोइंग लुक

12/05/2026
Hair Wash
फैशन/शैली

गर्मियों में Hair Wash के बाद भी चिपचिपे रहते हैं बाल, छुटकारा दिलाएंगे टिप्स

12/05/2026
Next Post
Surya

वैलेंटाइन डे से पहले सूर्य का कुंभ राशि में होगा प्रवेश, इन राशियों पर चढ़ेगा प्यार का रंग

यह भी पढ़ें

Aamir Khan's new look on social media, fans said

सोशल मीडिया पर छाया आमिर खान का नया लुक, फैंस बोले

08/06/2021

CLAT परीक्षा की आंसर-की में बदलाव, काउंसलिंग शेड्यूल जारी

08/12/2024
Shehnaaz Gill

शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, बिग बॉस के विनर ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात

05/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version