Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

11 मई राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

Zodiac

Zodiac

11 मई का राशिफल (Horoscope) 

मेष राशि – आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपका मनोबल मजबूत रहेगा। अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

वृष राशि – आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको दिलाने वाला रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज उधार देने से बचें। आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय दस्तावेजों को सावधानी से पढ़ें। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा ।

मिथुन राशि – आज का दिन ऊर्जा से भरपूर होगा। समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें। करियर में विस्तार के नए मौके आ सकते हैं। आज मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे।

कर्क राशि – आज आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें।

सिंह राशि – आज आप परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं |

कन्या राशि – आप आज खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। हालांकि, कार्य की अधिकता से तनाव रह सकता है। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। उच्चाधिकारियों से सम्मान प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि – उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। वित्तीय मामलों में दूसरे पर भरोसा न करें। आपकी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा। आज कोई नया काम शुरू न करें।

वृश्चिक राशि – ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। आज वाहन सावधानी से चलायें। क्रोध और अति आत्मविश्वास से बचने का प्रयास करें। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे।

धनु राशि – मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। कारोबारियों को नई योजनाओं के विस्तार पर पुनर्विचार करना चाहिये।

मकर राशि – किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण थकान की अनुभूति होगी।

कुंभ राशि – कार्यक्षेत्र में आज आपको रानी पहचान का फायदा मिलेगा। अपने व्यवहार और आचरण बदलें। आज अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मीन राशि – आज आपको हर काम में दुसरो का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। भूमि-भवन के मामले लम्बित हो सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है | नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

Exit mobile version