Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

22 मई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

horoscope

horoscope

22 मई का राशिफल (Horoscope)

मेष- आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृष- आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन- आज आप पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे।

कर्क- आज आपको किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है। माता-पिता के साथ आप धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह- आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाएंगे। आपको पैसों के लेन-देन करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें।

कन्या- आज आपको अपनों से संबंध बेहतर बनाकर रखने चाहिए। दोस्तों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

तुला- आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आपको धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक- आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में भी आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

धनु- जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल को शेयर करेंगे, आपको और महसूस होगा। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

मकर- आज आप अपने लक्ष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा।

कुंभ- आप पार्टनर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग करेंगे। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप काम को लेकर कोई नया विचार बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।

मीन- आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। दोस्तों के साथ आप अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आपको किसी नई बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है।

Exit mobile version