Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

28 मई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Horoscope

Horoscope

जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज काम पूरा होने पर आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे।

वृष- आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस समय शांत और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। टकराव से बचें। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। बातचीत में सावधानी बरतें।

मिथुन- आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकतें हैं। गृह नवीकरण का भी संकेत है। पदोन्नति भी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत आपको खुशी दे सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क- आज आप के सारे काम समय में पर पूरे हो जाएंगे। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कानूनी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। बड़े अफसरों से बातचीत में सावधानी बरतें। आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारियों के कारण पीड़ित हो सकते हैं।

कन्या- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

तुला- आज आपके साथ भागदौड़ अधिक हो सकती है। आपको नया काम सिखने का अवसर मिल सकता है। इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। आज अधिक खर्चे से बचें।

वृश्चिक- आज आप ऑफिस के कामों को लेकर परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता हैं।

धनु- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर रहेगा। आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं।

मकर- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आएगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ- आज आपकी मुलाकात ऐसी व्यक्ति से होगी जिससे आपको लाभ हो सकता है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई काम करने से पहले घर के सदस्यों से राय जरूर लें।

मीन- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा तनाव महसूस करेंगे।

Exit mobile version