• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा मुखिया अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दे भगवान: केशव मौर्य

Writer D by Writer D
30/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आयोजित भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Maurya) ने शनिवार को मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन और पूजन किया।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने दर्शन पूजन के साथ ही उन्होंने कामदगिरि पर्वत की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। इस दौरान मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर किए गए ट्वीट पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पराजय दर पराजय का सामना करने से समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव समेत सभी विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। अखिलेश यादव को लगता था कि धरती में वहीं एक मनुष्य है जिन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बना दिया। जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में अब उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे का प्रदेश बन गया है। यह उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने से यहां विकास होगा। इलाके के पर्यटन विकास को रफ्तार मिलेगी। पहले जो भूमि कोई 50 हजार बीघा नहीं लेता था वह अब 50 लाख बीघा बिक रही है। बुंदेलखंड के लोगों के आय बढ़ी है।

CWG: मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद, जानें 30 जुलाई का पूरा शेड्यूल

उल्लेखनीय है कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे में हाथी के विचरण करते फोटो शेयर कर लिखा था कि ‘ये तो गनीमत है कि पाबंदी के बावजूद हाथी जी सपा के बनाए मजबूत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विचरण कर रहे हैं, कहीं गलती से ये बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चले गए होते तो गुणवत्ता का मारा वो बेचारा इनका वजन यह नहीं पाता… वो खुद खंडित होता और ये चोटिल होते।

बता दें कि, धर्मनगरी में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करने पहुंचे उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे और वरिष्ठ नेता देव त्रिपाठी आदि के साथ देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना को लेकर मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन और पूजन किए। इसके बाद कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज आदि संतों से आशीर्वाद लिया और कामदगिरि पर्वत की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।

Tags: Keshav mauryaLucknow Newsup news
Previous Post

CWG: मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद, जानें 30 जुलाई का पूरा शेड्यूल

Next Post

पटना टेरर मॉड्यूल: आतंकी सनाउल्लाह के घर NIA ने चस्पा की नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर लिए गए अहम फैसले

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Haryana civic polls
Main Slider

हरियाणा निकाय चुनाव: हुड्डा के गढ़ में बीजेपी की सेंध, सांपला में पार्टी को मिली जीत

13/05/2026
Next Post
NIA

पटना टेरर मॉड्यूल: आतंकी सनाउल्लाह के घर NIA ने चस्पा की नोटिस

यह भी पढ़ें

Neha Kakkar came out on the road to promote the song, see photos

गाने के प्रोमोशन के लिए सड़क पर उतरी नेहा कक्कड़, देखिये तस्वीरें

17/05/2021

बिना किसी चार्ज के ATM से पैसे निकालने के क्या हैं नियम और शर्तें, जानिए पूरी बात

22/10/2020

ED ने गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा से सात घंटे तक की पूछताछ

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version