• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम वोटों के लिए सपा और कांग्रेस चिल्ला रही संभल-संभल: मायावती

Writer D by Writer D
07/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने मीडिया को संबोधित किया। कहा कि इस समय संसद चल रहा है। संसद में विपक्ष देश व यहां जनहित के मुद्दे ना उठाकर अपने राजनैतिक स्वार्थ में संभल में हुई हिंसा की आड़ ले रहा है। खासकर सपा व कांग्रेस पार्टी मुस्लिम वोटों को रिझाने में लगी है। इतना ही नहीं ये पार्टियां मुस्लिम समाज को भी (तुर्क व नॉन तुर्क) वहां आपस में लड़ा रही हैं। इससे मुस्लिम समाज को भी सतर्क रहना है।

बसपा सुप्रीमो (Mayawati) ने कहा कि जिन लोगों की वजह से संसद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं। वह अपनी-अपनी पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दों पर चुप बैठे हैं। कतहा कि चाहे दलितों के उत्पीड़न का मामला अपने देश का हो या फिर बंगलादेश का। बांग्लादेश में सभी वर्गों के हिंदू लोग जुल्म-ज्यादती का शिकार हो रहे हैं। इसमें ज्यादातर वो दलित हैं, जिनकी भारत देश में बाहुल्यता है। इसके बाद भी बंटवारे में जबरन उनको बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को संविधान सभा में चुनकर भेजने की सजा के तौर पर पाकिस्तान को दे दिया गया था।

बाबा साहेब संविधान सभा में बंगाल के जिस जयसोर-खुलना क्षेत्र से चुनकर आए, तो उसे हिंदू बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद भी, षडयंत्र के तहत पहले पाकिस्तान के हवाले कर दिया। अब बांग्लादेश में है। इससे बाबा साहेब इस्तीफा देकर भारत वापस आ गए। यह सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था। अब वहां दलितों का शोषण हो रहा है तो मुख्य विपक्षी पार्टी इस पर चुप है। केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा व इनके समर्थक दल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

उन्होंने मांग की है कि भाजपा व उनके नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार अपनी जिम्मेवारी को आगे बढ़चढ़ के निभाए। ताकि सबसे ज्यादा शोषण का शिकार हो रहे दलित व अन्य लोगों को राहत मिले। भाजपा को वहां की सरकार से बात करके भारत वापस लाया जाए। अन्यथा दलितों के मामले में कांग्रेस व बीजेपी में हमारी पार्टी कोई अंतर नहीं समझेगी। भारत की तरफ से उन सबकी सुरक्षा व उन्हें हर प्रकार से संरक्षण देना जरूरी है।

Tags: Lucknow Newsmayawati
Previous Post

खान सर अस्पताल में भर्ती, BPSC छात्र आंदोलन में हुए थे शामिल

Next Post

बदलापुर महोत्सव में 501 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एके शर्मा ने दिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों को दीः मुख्यमंत्री 

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

04/04/2026
cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
Next Post
AK Sharma

बदलापुर महोत्सव में 501 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एके शर्मा ने दिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

19 सितंबर राशिफल: मिथुन-कन्या समेत इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

19/09/2021
Prisoner

एनकाउंटर के डर से कैदी का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला- लिखकर दो कि गोली नहीं मरोगे…

13/03/2023
fardeen khan

बोनी कपूर की इस फिल्म से कम बैक कर रहे है फरदीन खान

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version