Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मायावती ने किया कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, व्यक्त की अपनी शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार की सुबह माल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को पहुंची।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सरकारी आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देते हुए पुष्प अर्पित किए। मायावती ने कल्याण सिंह के पोते मंत्री संदीप सिंह से वार्ता कर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।

नहीं रहे कल्याण सिंह, पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी

मायावती ने कल्याण सिंह जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। बसपा अध्यक्ष ने आवास से बाहर निकल कर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों का नमस्कार भी स्वीकार किया।

Exit mobile version