Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर भड़की मायावती, बोलीं- माफ़ी मांगे अखिलेश

Mayawati

Mayawati

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई हालिया टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि सपा मुखिया को इस “अभद्र और अशोभनीय” बयान के लिए तत्काल ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। मायावती ने चेतावनी दी कि सपा नेतृत्व की चुप्पी इस मामले को और अधिक गंभीर और तनावपूर्ण बना रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सर्वसमाज का हित सिर्फ बसपा में ही सुरक्षित है। बसपा यूज एंड थ्रो की नीति नहीं अपनाती है।

उन्होंने (Mayawati) एक्स पर बयान जारी कर कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है तथा इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज किये जाने के बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्तु संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले को लेकर खामोशी से भी मामला और अधिक गंभीर होकर काफी तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है।

वैसे भी सपा प्रवक्ता के ग़ैर-ज़िम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को जो ठेस पहुंची है उसको गंभीरता से लेते हुए सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमा याचना व पश्चाताप कर लेना चाहिये तो यह संभवतः उचित होगा।

इसके अलावा, इस ताजा प्रकरण से लोगों की नजर में यह भी साबित है कि सपा का खासकर दलितों, अति-पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि की तरह ब्राह्मण समाज-विरोधी भी इनका जातिवादी चाल व चरित्र बदला नहीं है बल्कि और ज्यादा गहरा ही हुआ है तथा इसके साथ ही, ब्राह्मण समाज के प्रति वर्तमान सरकार के रवैयों को लेकर भी जो जबरदस्त नाराजगी इस समाज में देखने को मिल रही है वह भी किसी से छिपा हुआ नहीं है,

जबकि यह सर्वविदित है कि बी.एस.पी. द्वारा सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी व सरकार में भी भरपूर आदर-सम्मान देने के साथ-साथ हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी भी दी गयी है अर्थात बी.एस.पी. में यूज़ एण्ड थ्रो नहीं है बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।

Exit mobile version