Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘मायावती ने व्हिप जारी कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को दी क्लीन चिट’

मायावती भाजपा की अघोषित प्रवक्ता

मायावती भाजपा की अघोषित प्रवक्ता

लखनऊ। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बहुजन समाज पार्टी पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोरदार हमला बोला । बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने अपने सभी 6 विधायकों को व्हिप जारी कर अशोक गहलोत खेमे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने व्हिप जारी करते हुए पार्टी के सभी 6 विधायकों को निर्देश दिया है कि अगर गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है, तो वो कांग्रेस के खिलाफ अपना वोट दें। इस फैसले बीएसपी के इस व्हिप पर नाम लिए बगैर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। प्रियंका ने इससे बीजेपी की मदद करने आरोप लगाया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है, लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है।

Exit mobile version