Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मायावती ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, कहा-द्रौपदी मुर्मू से देश को बहुत सारी आशाएं

Mayawati

Mayawati meets president

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से दी।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वे समाज व देश का नाम रौशन करें, यही कामना।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अपने अगले ट्वीट में कहा कि वैसे तो बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजयी हुईं, किन्तु अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीत कर एक और नया इतिहास ज़रूर बनातीं। देश को उनसे बहुत सारी आशाएं।

Exit mobile version