• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP Candidates List UP Election 2022: मायावती ने पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी की, बोलीं- यूपी में बनेगी BSP की सरकार

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहली सूची (BSP Candidates List UP Election 2022) जारी की। उन्होंने 58 विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज मेरा स्वयं का जन्मदिन है, मैं अपने शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का जो कोरोना का पालन करते हुए जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं, उनका स्वागत कर रही हूं।

मायावती ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिन लोगों की मृत्यु हो गयी है, उन लोगों की मदद की गयी है। चुनाव आचार संहिता लगने के कारण हम अब इन लोगों की मदद नहीं कर पा रही हूं।

Image

Image

Image

उप्र में बनेगी बसपा की सरकार, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय होगा मूलमंत्र: मायावती

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार ने मेरे जन्मदिन पर जनकल्याणकारी दिवस मनाते हुए बहुत सारे कार्यक्रमों में गरीबों की मदद की है। हम फिर से सत्ता में वापस आयेंगे, इस बार हम लौटने के बाद ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ पर ही सरकार चलाएंगे।

उत्तर प्रदेश में कानून का राज चलाकर जन सुख शांति के लिए कार्य करेंगे

उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर लाखों संख्या में आए कार्यकर्ताओं के बीच जो भी जरूरी बाते की है, उस पर भी अमल किया जाएगा। देश की करोड़ों जनता को कानून के माध्यम से कानून का राज चलाकर जन सुख शांति के लिए कार्य करेंगे।

CM योगी ने BSP सुप्रीमो मायावती को दी जन्मदिन की बधाई

उन्होंने आगे कहा कि सन् 2022 उम्मीदों की नई किरण लेकर आ रहा है। आज मैं मेरे द्वारा लिखित पुस्तक को भी जारी किया जा रहा है। जिससे बसपा की अम्बेडकरवादी, मानवतावादी सोच दिखे और कभी न रुके।

कार्यकर्ता घर में ही रहकर पार्टी के पक्ष में करें प्रचार : मायावती

अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में जो कार्यकर्ता घर में मेरा जन्मदिन मना रहे हैं, वे घर में ही रहकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करें। इस चुनाव में मेरे विपक्ष की मीडिया को जब कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो मेरे चुनाव ना लड़ने का मुद्दा ही उठाते है। मैं कई चुनाव लड़ी हूँ।

खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचने वाली मीडिया को मैं जवाब नहीं देना चाहती

उन्होंने कहा कि खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचने वाली मीडिया को मैं जवाब नहीं देना चाहती हूं। आकाश आनन्द के बारे में भी मीडिया बाते कर रहा है, जो मेरे लिए चुनावी राज्यों में प्रचार कर रहा है। मेरा खुद का निजी परिवार नहीं है, मेरे लिए दलित, गरीब शोषित ही मेरा परिवार है।

इशारे में उन्होंने कहा कि मेरे महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र के पुत्र कपिल भी अपने नौजवान साथियों के साथ पूरे जोश के साथ लगे हुए हैं। लगातार प्रचार कर रहे हैं।

सपा की पहली सूची में मुस्लिम की उपेक्षा

समाजवादी पार्टी पर उन्होंने कहा कि सपा की जारी की गयी पहली सूची में मुस्लिम की उपेक्षा की गयी है। बसपा की सूची में इनका ध्यान रखा गया है। साथ ही अपर क्लास का भी ध्यान रखा गया है। समाजवादी पार्टी के दलित महापुरुषों के सम्मान की बात में रत्तीभर सच्चाई नहीं है।

इस अवसर पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा, भाग 17 का हिंदी और अंग्रेजी वर्जन का लोकार्पण किया।

Tags: bsp first candidate listsElection 2022Lucknow NewsMayawati BirthdayUP Assembly Election 2022
Previous Post

कोर्ट कैंपस में फटा शराब का कनस्तर, मचा हड़कंप

Next Post

BJP Candidates List UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम ग्राउंड जीरो पर तत्पर

18/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

प्रयाग और राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से, विष्णुदेव साय ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

18/09/2025
Amrit Abhijat
Main Slider

यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नगर विकास से हटाए गए अमृत अभिजात

18/09/2025
Bhagat Singh Koshyari
Main Slider

मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक: कोश्यारी

18/09/2025
Dhami
Main Slider

मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत करते हुए यातायात बनाए सामान्य: मुख्यमंत्री

18/09/2025
Next Post

BJP Candidates List UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव

यह भी पढ़ें

paneer toast

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये मजेदार टोस्ट

08/04/2025
murder

दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को तलवार से काट डाला, हत्यारोपी गिरफ्तार

03/08/2021
pm modi inaugurates driverless metro

पीएम मोदी ने किया चालकरहित मेट्रो का शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version