Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनता के बीच रहने वाले ही बनेंगे निकाय चुनाव में प्रत्याशी: मायावती

Mayawati

Mayawati

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने रविवार को लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित पार्टी पदोधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं से पूरी क्षमता से निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी को मजबूती से जुट जाना है। लोग इस समय महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं। भाजपा इन सब मुद्दों पर फेल हो गई है। स्मार्ट सिटी केवल कागजों में हैं। महंगाई और गरीबी के कारण जनता की हालत खराब है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में उम्मीदवारों का चयन सोच-समझकर किया जाएगा। उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहते हैं और उनके कल्याण विकास में रुचि रखते हैं।

Nikay Chunav: 4.32 करोड़ वोटर चुनेंगे शहरों की सरकार, इतने लाख नाम कटे

इस दौरान वह सपा पर भी हमलावर रहीं और कहा कि चुनाव आते ही सपा का दलितों के प्रति प्रेम बढ़ जाता है पर दलित समाज कभी भी सपा के साथ नहीं जाने वाला है।

Exit mobile version