• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांचवी बार यूपी की सीएम बनेंगी मायावती : सतीश मिश्रा

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी और बसपा प्रमुख पांचवीं बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगी।

जिले के नुमाइश मैदान में पार्टी के मंडलीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश और आने‌ वाली पीढ़ियों का भविष्य सुधारने के लिए अब महज 15 दिन बचे हैं। तीन जनवरी के आसपास विधान सभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इस बार के चुनाव के बाद बहन मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा ने पिछली बार सरकार बनाने के लिए झूठे वादे किए थे, भाजपा 100 फीसदी झूठी पार्टी है। किसानों को दुगुनी आय का वायदा कर उनके साथ धोखा किया गया। किसान आंदोलन में 700 किसान मर गए। भाजपा के विधायकों ने कहा कि किसान उन्हें घर में नहीं घुसने दे रहे तब तीनों कानून वापस लिए गए।

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में इनकाउंटर के नाम पर सैकड़ों ब्राह्मणों की हत्या करा दी और भाजपा के सांसद हरिद्वार दुबे कहते हैं कि ब्राह्मणों को धर्म का झुनझुना पकड़ाकर वोट ले लेंगे। भाजपा सरकार में दलितों, ब्राह्मणों और अल्प संख्यकों के साथ घोर अत्याचार हुआ। लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने पापी तक कह डाला। बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा कर उन्हें लाठियां दी, इंजीनियरों को पकौड़ा बेचने की सलाह भाजपा देती है।

उन्होंने कहा कि मायावती राजनीति में आने से पूर्व अध्यापक थीं, उन्होंने घोषणा की है कि सरकार बनते ही शिक्षकों की समस्याएं दूर की जाएंगी। मायावती दिखावे की राजनीति नहीं करतीं, झोपड़ी में रहने वाले 20 लाख लोगों को पक्का मकान दिया था। बसपा ढोंग ढकोसला की बजाय समग्र विकास की बात करती है, अयोध्या का विकास बसपा सरकार ने किया।

Tags: Auraiya NewsMayawati newssatish mishra
Previous Post

युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Next Post

हत्यारोपित दंपति को मिली आजीवन कारावास की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post
Life Imprisonment

हत्यारोपित दंपति को मिली आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें

Scorpio car fell into a ditch on Kainchi Dham road

कैंची धाम मार्ग पर खाई में गिर गई स्कॉर्पियो कार, 2 महिला सहित 3 की मौत

18/12/2025
Kedarnath Yatra route

केदारनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में प्रशासन कर रहा है त्वरित कार्रवाई

04/07/2025
रक्षा उद्योग में '​आत्मनिर्भर' बनेगा भारत

रक्षा उद्योग में ‘​आत्मनिर्भर’ बनेगा भारत, रक्षा विनिर्माण में 1.75 लाख करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version