• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निष्कासित नहीं करेंगी मायावती, कही ये बात

Writer D by Writer D
27/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा से बाहर किया जा सकता है, लेकिन मायावती (Mayawati) ने फिलहाल इससे इनकार कर दिया है। बसपा प्रमुख ने कहा है कि अगर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इस मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रयागराज में राजू पाल की वर्षों पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किये जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है। बीएसपी ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये यह निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जांच में, इनके दोषी साबित होते ही फिर शाइस्ता परवीन, पत्नी अतीक अहमद, को पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जायेगा।’

1.प्रयागराज में राजू पाल की वर्षाे पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किये जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है। 1/4

— Mayawati (@Mayawati) February 27, 2023

2.बीएसपी ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये यह निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जाँच में, इनके दोषी साबित होते ही फिर श्रीमति शाइस्ता परवीन, पत्नी अतीक अहमद, को पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जायेगा। 2/4

— Mayawati (@Mayawati) February 27, 2023

उन्होंने आगे कहा,’यह बात भी सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है तथा अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गयी है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थी। अतः इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं।’ यह भी विदित है कि किसी भी अपराध की सजा, बीएसपी द्वारा, उनके परिवार व समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किन्तु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा भी नहीं देती है’

दरअसल, उमेश पाल प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के रहने वाले थे और वहीं से पढ़ाई की थी। ग्रेजुएशन करने के बाद वकालत भी की। मौजूदा समय में वकालत करने के साथ-साथ जमीन के कारोबार का काम भी कर रहे थे। इसी जमीन के कारोबार के चलते एक समय पूजा पाल और उमेश पाल के रिश्ते में खटास भी आई थी। उमेश पाल, राजू पाल की रिश्तेदारी में आते थे, लेकिन उमेश लोगों की निगाह में राजू पाल की हत्या के बाद आए, क्योंकि इस हत्याकांड में उमेश पाल मुख्य गवाह के तौर पर जाने जाते थे।

ऐसा कहा जाता है कि बाहुबली अतीक अहमद और अतीक के छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ और उनके कई साथियों पर राजू पाल के हत्या का इल्जाम लगा था, जिसकी सीबीआई जांच कर रही है। राजू पाल हत्याकांड से जुड़े होने की वजह से उमेश पाल को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसका आरोप अतीक अहमद पर ही लगता रहा है। यही नहीं बाहुबली अतीक अहमद पर उमेश पाल को अपहरण करने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लग चुका है।

Tags: Lucknow Newsmayawati
Previous Post

होली में ठंडई गुजिया से करें मेहमानों का स्वागत

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
Next Post
Three killed after bus overturns on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

नई लुक में आएगी Brezza! एडवांस ADAS के साथ CNG में भी मिलेंगे बड़े अपडेट, Tata Nexon को देगी सीधी टक्कर

एडवांस ADAS के साथ आएगी Brezza, Tata Nexon को देगी सीधी टक्कर

20/11/2025
Suraj Revanna

सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल का भाई भी गिरफ्तार, JDS कार्यकर्ता ने लगाया था यौन शौषण का आरोप

23/06/2024
Firing

पैसों के लेन-देन के चलते पीडबल्यूडी के बाबू को बदमाशों ने मारी गोली

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version