• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, होगा सौभाग्य का आगमन बरसेगा धन

Writer D by Writer D
14/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Makar Sankranti

Makar Sankranti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धन की चाहत सभी को होती हैं और सभी ऐसी आस लगाए रहते हैं कि उनके जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या ना आए। ऐसे में आपके जीवन में सौभाग्य का आगमन कर सकता हैं मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पावन पर्व। यह दिन धार्मिक लिहाज से बहुत शुभ माना जाता हैं और इस दिन किए गए उपाय आपकी किस्मत चमकाते हुए जीवन में धन की वर्षा के योग बनाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से धन संबंधी समस्या का निवारण होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर किए जाने वाले उपाय

– इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और आराधना करने का बहुत महत्व है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

– काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर खाने से जहां घर में सुख समृद्धि आती है, वहीं इसका दान करने से सूर्य-शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

– मकर संक्रांति के दिन एक मुठ्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर 7 बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक देने की भी मान्यता है, इससे अनायास होने वाली धनहानि में कमी आकर घर में धन की बरकत बनी रहती है।

– इस दिन विशेष तौर पर गायों को हरा चारा खिलाया जाता है। कहते हैं इससे चंद्र और शुक्र दोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होकर बरकत बनी रहती है।

– उत्तर भारत में इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और गुड़-तिल, रेवड़ी, गजक का प्रसाद भी बांटा जाता है। इससे घर में सुख, समृद्धि, धन, धान्य, लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

– इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इस दिन से दिन धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है और रातें छोटी। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने का महत्व है। इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और धन समृद्धि बढ़ती है।

– माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य हजार गुना हो जाता है। शनि की उपासना करने से शनिदोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होता है।

– घी का दान करना शुभ होता है। इस दिन घी का दान करने से मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

– मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन पक्षियों को दाना खिलाना शुभ माना गया है। इससे धन समृद्धि और बरकत में लाभ होता है।

– मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है।

– संक्रांति के दिन सूर्य को तांबे के लोटे के जल भर कर उसमें कुंकुम, अक्षत, तिल तथा लाल रंग का फूल डालकर जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ‘ऊँ घृणि सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

– इस दिन पितरो की शांति के लिए जल युक्त अर्पण करें। पितरों को जल देते समय उसमें तिल का प्रयोग करें इससे घर-परिवार को आरोग्य, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

– संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन काले तिल के लड्डू, नमक, गुड़, काले तिल, फल, खिचड़ी और हरी सब्जी का दान अतिशुभ माना गया है। इस दिन तिल गुड़ या रेवड़ी का दान किया जाता है। इस दिन गरीबों को या जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य हजार गुना हो जाता है। इस दिन ऊनी कपडे, कम्बल, तिल और गुड़ से बने व्यंजन व खिचड़ी दान करने का से सूर्य नारायण एवं शनि की कृपा प्राप्त होती है। अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिये मकर संक्रांति के दिन चौदह की संख्या में किसी भी एक चीज़ का सुहागिन औरतों को दान करना चाहिए।

Tags: Makar Sankranti
Previous Post

मंगलवार का दिन लाएगा आपके जीवन में सुख-समृद्धि, करें ये उपाय

Next Post

रोजाना मंदिर जाने से बचेंगे इन संकटों से, मिलेंगे ये लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Partner
फैशन/शैली

रिश्ते में आ गई हैं गलतफहमियां, तो इन टिप्स से करें दूर करें

06/03/2026
Engagement
फैशन/शैली

सगाई के बाद न करें ये गलतियां, आ सकती हैं रिश्ते में दरार

06/03/2026
Mantra
Main Slider

इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, नहीं आएगी कोई मुसीबत

06/03/2026
money
धर्म

सपने में इन चीजों का दिखना, इस बात का होता है संकेत

06/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

ऑयली स्किन की समस्या होगी दूर, करें बस ये काम

06/03/2026
Next Post

रोजाना मंदिर जाने से बचेंगे इन संकटों से, मिलेंगे ये लाभ

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रगतिशील किसान उन्नत खेती करके देश के विकास में सहभागी बन रहे हैं : योगी

24/12/2020
69000 शिक्षक भर्ती

उच्च न्यायालय  ने 69000 शिक्षक भर्ती में त्रुटि सुधार की अनुमति से किया इंकार

24/10/2020
guru purnima

गुरु पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें स्नान-दान का शुभ समय

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version