Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेडिकल स्टोर मालिक को गोली मारी, हालत गंभीर

Shot

Shot

फर्रुखाबाद। कमालगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार को मेडिकल स्टोर मालिक को गोली (shot) मार दी गई। दुकानदार के सीने में दो गोली लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह सेंगर की कमालगंज रेलवे क्रॉसिंग जरारी रोड पर सेंगर मेडिकल स्टोर की दुकान है। देवेंद्र आज मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे, तभी उनके सीने में दो गोली मारी गई। परिजन गम्भीर घायल देवेंद्र को फतेहगढ़ के निजी अस्पताल ले गए।

पड़ोस के लोगों ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पड़ोसी दुकानदार दुकान बंद कर चले गए। जिसके कारण पुलिस को घटना की सही जानकारी नहीं मिली है। लोगों ने मेडिकल स्टोर के अंदर गोली चलने की दो आवाजें सुनी।

घटना के बाद मेडिकल स्टोर से लोगों को भागते देखा गया। चर्चा है कि गोली लगने से घायल देवेन्द्र सिंह सेंगर का परिजनों से ही विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version