Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मीरापुर उपचुनाव: हाथ में पिस्टल लेकर पुलिस अधिकारी का VIDEO वायरल, EC ने लिया संज्ञान

Meerapur By-election

Meerapur By-election

मुजफ्फरनगर। जिले के मीरापुर विधानसभा उपचुनाव (Meerapur By-election) के दौरान ककरौली क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में ककरौली थाना इंचार्ज राजीव शर्मा हाथ में पिस्टल लिए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि पुलिस अधिकारी उपद्रव करने पर गोली चलाने की बात कह रहे हैं, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है।

बताया जा रहा है कि मीरापुर उपचुनाव (Meerapur By-election) में पुलिस ने मोहल्ले से निकलने वाली सड़क पर घेराबंदी कर रखी थी, जिस पर महिलाओं ने विरोध जताया।

इस दौरान AIMIM के प्रत्याशी अरशद राणा और पुलिस के बीच भी झड़प हुई। अरशद राणा के बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद पोलिंग बूथ पर मोबाइल ले जाने को लेकर भी हंगामा हुआ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो एक्स पोस्टर शेयर कर लिखा कि मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं।

चुनाव आयोग ने मामले पर लिया संज्ञान 

मीरापुर (Meerapur By-election) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने लाठी चार्ज कर तितर-बितर किया। सीकरी गांव में भी यही स्थिति रही, जहां पुलिस ने भीड़ को फटकार कर दौड़ाया। इस घटना ने चुनावी माहौल को और भी गर्मा दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो को देखने के बाद चुनाव आयोग ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया। इलेक्शन कमीशन ने मुजफ्फरनगर के 2 दारोगा और मीरापुर के एक सिपाही को ड्यूटी से हटा दिया है।

Exit mobile version