Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरठ : कृषि विवि में पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा पुस्तकालय तैयार, ये होगी खासियत

central library

central library

मेरठ : मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी बन गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पुस्तकालय बनकर तैयार हैं। इस पुस्तकालय को बनाने में 24 करोड़ की लागत आई है। इस पुस्तकालय की खासियत यह है कि इसमें एक समय में एक हजार छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने पवन कुमार बंसल को सौंपी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

विश्वविद्यालय की स्थापना के 20 साल बाद यहां केंद्रीय पुस्तकालय बनाया गया है। इसकी मांग पिछले दस साल से की जा रही थी। 2017 में राज्य सरकार से बजट मिलने के बाद पुस्तकालय का निर्माण शुरू हुआ। पुस्तकालय लगभग ढाई साल में बनकर तैयार हो गया है। अभी शासन द्वारा शेष कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये और जारी किए जाने हैं।

अभी तक विश्वविद्यालय के छोटे पुस्तकालय में ही विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। नए पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए न सिर्फ सभी किताबों की व्यवस्था की जाएगी, विद्यार्थी किसी भी समय यहां आ-जा सकेंगे। यहां ऑनलाइन पढ़ाई भी हो सकेगी। कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि जल्द ही पुस्तकालय का उद्घाटन कराया जाएगा।

Exit mobile version