• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परीक्षा को प्रभावित करने वाले को भुगतनी होगी 10 वर्ष की सजा

10 लाख का लगेगा जुर्माना

Jai Prakash by Jai Prakash
19/02/2025
in उत्तर प्रदेश, शिक्षा, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता ने लोहिया कला भवन में आगामी 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दस्ता समेत केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नए प्रावधान में बोर्ड परीक्षा कार्य में लगा व्यक्ति अगर किसी तरह की लापरवाही या सौंपा गया काम नहीं करता है तो उस पर भी सात साल का कारावास व जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पेपर खोलने या किसी को इससे जुड़ी जानकारी देगा तो उसे दस साल की सजा व पांच लाख जुर्माने का प्रावधान है। जबकि परीक्षा प्रभावित करने वाले पर 10 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना लगाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर इस बार और सख्ती की जाएगी। परीक्षा को किसी भी तरह से प्रभावित करने या प्रयास करने पर भी 10 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। सॉल्वर गिरोह में पकड़े जाने पर आजीवन कारावास की सजा और एक करोड़ तक का जुर्माना लगाया जाएगा। ये बातें जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कही। वह मंगलवार को जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश की जानकारी देते हुए बोर्ड परीक्षा को लेकर सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार व इसके आधार पर सख्ती करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में 119 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छह जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 119 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 119 केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। जबकि छह सचल दस्ता, 18 रात्रिकालीन सचल दस्ता का गठन किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। इस बार की परीक्षा में कुल 65058 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें हाईस्कूल के कुल 35953 में से संस्थागत 35810, व्यक्तिगत 143 छात्र-छात्राएं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 29105 में संस्थागत 28297, व्यक्तिगत 808 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा का समय प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक का समय निर्धारित है। इस मौके पर सभी जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत केंद्र व्यवस्थापकों की उपस्थिति रही।

Previous Post

बार-बार शुभ काम में आ रही है रुकावटें, तो बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप

Next Post

घर में बनाएं टेस्टी कचौड़ी, सर्दी में लें इस गरमागरम डिश का मजा

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
Matar Kachori

घर में बनाएं टेस्टी कचौड़ी, सर्दी में लें इस गरमागरम डिश का मजा

यह भी पढ़ें

किंग खान के लिए अखिल कात्याल ने लिखी कविता, फैंस और फ्रेंड्स हुए इमोशनल

12/10/2021
Akhilesh Yadav

अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब कर रहे हैं सरेंडर: अखिलेश यादव

18/05/2024
Rape

पांच साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version