• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक

प्रदेश में आठ सौ करोड़ रुपये के कार्यों की दी गई मंजूरी

Writer D by Writer D
25/06/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक में क़रीब सवा आठ सौ करोड़ रुपये के कार्यों की मंजूरी दी गई। इसमें विद्युत विभाग को 111 करोड़ रुपये और कुरुक्षेत्र में सौ बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाने के लिए 32 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है।

बैठक में पुलिस कर्मचारियों के लिए अम्बाला में लगभग 19 करोड़ रुपये से बनने वाले 96 मकानों के टेंडर की अंतिम मंजूरी दी गई। इसके अलावा भिवानी जिले के गांव खरकड़ी में महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के रीजनल रिसर्च स्टेशन में 9.47 करोड़ रुपये से तथा इसी यूनिवर्सिटी के करनाल में 358 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई।

बिजली विभाग में ज्यादा क्षमता के करंट कंडक्टर को बदलने के लिए 111 करोड़ रुपये, फरीदाबाद जिले के गांव धौज में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए 19.32 करोड़ रुपये, कैथल जिला के गांव ढांड में जलापूर्ति क्षमता की अपग्रेडशन के लिए 28.60 करोड़ रुपये, रेवाड़ी जिला में सादलपुर रेलवे लाइन पर 2 लेन का आरओबी बनाने पर 23 करोड़ रुपये, पानीपत जिला में पानीपत-डाहर रोड को 4-लेन करने के लिए 15.80 करोड़ रुपये तथा नारनौल ब्रांच से कृष्णावती नदी को रिचार्ज करने के लिए 41.50 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई।

अयोध्या में विश्राम गृह बनाएगी हरियाणा सरकार, लोगों को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं

इस बैठक में कैथल जिले के गांव लादना चक्कू में राजकीय महिला कॉलेज के निर्माण पर 14.30 करोड़ रुपये, राजौंद में राजकीय कॉलेज की नई बिल्डिंग बनाने पर 13.60 करोड़ रुपये तथा हिसार जिले के गांव डाटा में राजकीय महिला कॉलेज बनाने के लिए 17 करोड़ रुपये के कार्य की मंजूरी दी गई। कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल के कैंपस में ही 100 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाने के लिए 32 करोड़ रुपये, पलवल हसनपुर रोड की मजबूती के लिए 12.15 करोड़ रुपये, फतेहाबाद जिले में जाखल-धारसूल-भूना-पाबड़ा-सरसौद रोड की चौड़ाई और मजबूती के लिए 21.11 करोड़, कुरुक्षेत्र जिला में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के सुधार समेत अन्य कार्यों के लिए 16.40 करोड़, असंध-राजौंद-कैथल-पटियाला रोड की स्पेशल मरम्मत के लिए 16.60 करोड़, तोशाम-बहल-सुधीवास रोड की मजबूती के लिए 12.50 करोड़, हांसी-उमरा-सुल्तानपुर-कंवारी रोड की स्पेशल मरम्मत के लिए 13.75 करोड़ रुपये तथा यमुनानगर-खजुरी-जठलाना रोड के निर्माण के लिए 23.62 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों की मंजूरी दी गई।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Singhharayana newsNational news
Previous Post

अयोध्या में विश्राम गृह बनाएगी हरियाणा सरकार, लोगों को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं

Next Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाक़ात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ramlala
अयोध्या

गुयाना के उपराष्ट्रपति ने किया रामलला का दर्शन-पूजन

21/02/2026
राजनीति

दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला : मुख्यमंत्री

21/02/2026
Jagadguru Rambhadracharya
Main Slider

कानून को वापस लेना ही होगा… UGC को लेकर रामभद्राचार्य का सरकार पर हमला

21/02/2026
SIR
राजनीति

SIR के बाद राजस्थान की वोटर लिस्ट जारी, इतने लाख लोगों के कटे नाम

21/02/2026
CRPF vehicle falls into river near Srinagar
Main Slider

श्रीनगर के पास नदी में गिरा CRPF का वाहन, 7 जवान घायल

21/02/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai met PM Modi

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाक़ात

यह भी पढ़ें

cm yogi

यूपी में अब बम नहीं फटता, गूंजता है हर-हर बम-बम : सीएम योगी

05/02/2022
CM Yogi

देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज ने की खालसा पंथ की स्थापना: सीएम योगी

13/04/2024

कांग्रेस की फायरब्रांड शबाना खंडेलवाल बीजेपी में शामिल, स्वतंत्रदेव ने दिलाई सदस्यता

06/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version