Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बनारस में चल रहा मेगा टीकाकरण अभियान, लाभार्थी किए जा रहे प्रतिरक्षित

वाराणसी। जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को मेगा अभियान चलाया जा रहा है। 285 टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 10 बजे से लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है। रविवार की रात स्लाट खोले गए थे, जो सुबह तक फुल हो गए।

जानकारी के लिए बता दें कि, अपर निदेशक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्र के 210, शहरी क्षेत्र के 73 और एक-एक महिला व अंतर्राष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर सत्र आयोजित हैं। वहीं तीन केन्द्रों क्रमशः राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट, एसवीएम चिकित्सालय भेलूपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सिर्फ द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जायेगा।

भारत बंद पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना

शहरी क्षेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑनलाइन स्लॉट बुककर और वार्डो में बनाये गए टीकाकरण केन्द्रों पर आन द स्पॉट नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के केन्द्रों पर ऑन द स्पॉट नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं। सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह केंद्रों पर शांतिपूर्वक रूप से टीकाकरण का लाभ उठाएं।

सभी नागरिक कराएं टीकाकरण

इसके साथ ही, सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीकाकरण कराएं। सरकार की ओर से दी जा रही निःशुल्क सुविधाओं का शांतिपूर्ण तरीके से लाभ जिससे अन्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीएस राय ने बताया कि, जनपद में जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को मेगा अभियान चलाया जा रहा है।

महिलाएं पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन

महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। बताया जा रहा है कि,महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र हेतु भी स्लाट खोले जाएंगे इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती है, जिन नागरिकों के द्वितीय डोज़ लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।

Exit mobile version