Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेघायलय : तीन नाइजीरियाई घुसपैठिये गिरफ्तार, पूछताछ जारी

arrested

arrested

मेघालय में पुलिस ने पड़ोसी देश बंगलादेश के रास्ते अवैध तरीके भारतीय क्षेत्र में घुसे तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ट्वीट कर सोमवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस महानिदेश (प्रशासन) जी.के. इयांगराई ने कहा, “पुलिस ने सात सितंबर को अमलारेम उप- मंडल के थलुमिवी में एक मारूति अल्टो 800 कार को रोका और जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें तीन नाइजीरियाई नागरिक सवार थे, जिनके बिना किसी वैध दस्तावेज के बंगलादेश से भारतीय सीमा में प्रवेश करने का शक था। ”

रोजाना सेब का सेवन करने से रहेंगे स्वस्थ, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए नाइजीरियाई नागरिकों से पूछताछ अभी भी जारी है। साथ ही इन लोगों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने में सहायता पहुंचाने के संदेश में तीन भारतीय नागरिकों से भी पूछताछ की जा रही है। इस बारे में शीर्ष अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी है।

Exit mobile version