• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेहुल चोकसी की कथित गर्लफ्रेंड निकली अपहरण करने वाली टीम का हिस्सा

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
Mehul Choksi

Mehul Choksi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ो का घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी के डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है  बताया जा रहा है कि वह एक महिला के साथ डोमिनिका पहुंचा था, जहां से वो पुलिस के शिकंजे में आ गया। लेकिन ये महिला उसकी गर्लफ्रेंड नहीं है।

चोकसी से जुडे़ सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। इनका कहना है कि वो महिला उस टीम का हिस्सा है, जिसने चोकसी का ‘अपहरण करने के बाद उसे गिरफ्तार कराया है और यातनाएं दी हैं।’ मेहुल चोकसी कुछ दिन पहले एंटीगा से अचानक गायब हो गया था और बाद में पता चला कि उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि उसके वकीलों ने दावा किया है कि 23 मई को उसका अपहरण किया गया था और इन लोगों का ‘भारत से लिकं’ है। वकीलों का आरोप है कि एंटीगा के अधिकारियों के साथ मिलकर ये अपहरण किया गया है। आरोप है कि चोकसी को पीटा गया है, यातना दी गई है और फिर डोमिनिका ले जाया गया। जहां बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

युवती ने लगाई थाने में गुहार, बोली… पति करता है हैवानियत

रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि उस महिला ने एंटीगा में कुछ वक्त बिताया। फिर वह सुबह और शाम की सैर के समय चोकसी के साथ बातें करने लगी और उससे दोस्ती कर ली। फिर इसी महिला ने 23 मई को मिलने के लिए चोकसी को एक अपार्टमेंट में बुलाया।

चोकसी जैसे ही वहां पहुंचा तो कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे डोमिनिका ले आए। जहां वो गिरफ्तार हुआ। रविवार को एंटीगा और बारबुदा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने संवेदनशील दावा करते हुए कहा था कि चोकसी अपनी गर्लफेंड के साथ डोमिनिका गया था लेकिन वो पकड़ा गया। ब्राउन ने डोमिनिका के प्रशासन से अनुरोध भी किया कि चोकसी को सीधा भारत भेज दिया जाए। गिरफ्तारी के बाद भगोड़े मेहुल चोकसी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें वह सलाखों के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। सामने आई दूसरी तस्वीरों में उसके हाथों पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

खड़ी डबल डेकर बस में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक यात्री की मौत

उसके वकीलों का दावा है कि उसे ‘बुरी तरह पीटा गया है।’ सोमवार को चोकसी को एक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उसकी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, वह कोविड-19 से निगेटिव पाया गया है। पीएनबी घोटाले की बात करें तो चोकसी पर 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। उसे अवैध रूप से देश में प्रवेश करने को लेकर डोमिनिका की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं वह भारत से भागने के बाद से एंटीगा में रह रहा था। चोकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव भी भारत से भागकर ब्रिटेन चला गया था, जहां उसके प्रत्यर्पण का केस चल रहा है।

Tags: crime newsinternational Newsmehul choksiPNB scam
Previous Post

छोटे बच्चों के माता-पिता को टीका लगवाने के लिए लगेंगे दो शिविर

Next Post

वैक्सीनेशन के बाद हुई महिला की मौत, सीएमओ ने दिये जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
Next Post

वैक्सीनेशन के बाद हुई महिला की मौत, सीएमओ ने दिये जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

Minorities of UP will also say 'once again Modi government'

यूपी के अल्पसंख्यक भी बोलेंगे ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

28/03/2024
भाजपा नेता रविकांत तिवारी

भाजपा नेता रविकांत तिवारी पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे

17/11/2020
DCP Traffic Dr Khyati Garg

लखनऊ: DCP ट्रैफिक डॉ. ख्याति गर्ग को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

21/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version