Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यादें: आजाद भारत में सोने का तमगा वाला पहले खिलाड़ी थे मिल्खा सिंह

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक खेलों में  200 और 400 मीटर मुकाबले में भारत की नुमाइंदगी की। साल 1958 में मिल्खा सिंह ने कटक में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय खेलों में  200 और 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड स्थापित किया और इसी फॉर्मेट में एशियाई खेलों में सोने का तमगा जीता।

इसी वर्ष मिल्खा सिंह ने ब्रिटिश एंपायर के कॉमनवेल्थ खेलों में 400 मीटर दौड़ को रिकॉर्ड तोड़ समय में जीतकर सोने का तमगा प्राप्त किया।  इस उपलब्धि के चलते मिल्खा सिंह आजाद भारत के पहले सोने का तमगा वाले  खिलाड़ी बने।

PM मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- हमने प्रचंड खिलाड़ी खो दिया

मिल्खा सिंह  के बाद विकास गोंडा ने वर्ष 2014 में सोने का तमगा जीता था। वर्ष 1962 में  जकार्ता शियाई खेलों में  मिल्खा सिंह ने 400 मीटर और 400 मीटर रिले रेस में भी सोने का तमगा जीता था। उन्होंने वर्ष 1964 में  टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा लिया।

एथलेटिक रिकॉर्ड और सम्मान

-प्रथम स्थान, 1958 एशियाई खेल में 200 मीटर दौड़

-प्रथम स्थान, वर्ष 1998 एशियाई खेल में 400 मीटर।

-प्रथम स्थान,1958 कॉमनवेल्थ खेल 440 मीटर यार्ड।

-प्रथम स्थान, 1960 दोस्ताना दौड़ 200 मीटर पाकिस्तान में ( यहीं से उन्हें उड़ता सीख कहा जाने लगा)

-चतुर्थ स्थान, वर्ष 1960 समर ओलंपिक 400 मीटर (नेशनल रिकॉर्ड)।

– प्रथम स्थान, 1962 एशियाई खेल 400 मीटर।

-प्रथम स्थान, 1962 एशियाई खेल 400 मीटर रिले दौड़।

-दूसरा स्थान 1964 कोलकाता राष्ट्रीय खेल।

Exit mobile version