Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लड़कियों की ये आदतें लड़कों को नहीं है पसंद

relationship

relationship

डेट पर जाने से पहले जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। कई बार महिलाओं को लगता है कि टीवी और फिल्मों में जैसे दिखाते हैं उसी तरह से हकीकत में भी लड़के (Men) पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं पुरुषों (Men)  को अपनी जिंदगी में एक गंभीर और संजीदा लड़कियां ही पसंद आती हैं। अक्सर लड़कियां लड़कों को आकर्षित करने के चक्कर में गड़बड़ कर देती हैं। तो चलिए जानें ऐसी पांच बातें जो महिलाओं को पहली डेट पर नहीं करनी चाहिए क्योंकि हकीकत में ये बातें एक पुरुष को कभी पसंद नहीं आती।

पुरुषों (Men)  को नखरे दिखाने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती हैं। लड़कियों को लगता है कि बच्चों जैसी हरकतें करने वाली लड़कियां उन्हें पसंद आएंगी लेकिन ऐसा नहीं है।

कुछ लड़कियों को लगता है कि लड़कों को चुप रहने वाली लड़कियां पसंद आती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है लड़के चुप रहने वाली लड़कियों को नहीं बल्कि समझदारी वाली बातें करने वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। पहली डेट पर जाकर अगर आप चुपचाप बेवकूफ बनी बैठी रहेंगी तो ये आपके इंप्रेशन को बिगाड़ने का काम करेगी।

कुछ लड़कियां बहुत सारा मेकअप करती हैं। उनको लगता है कि लड़कों को बड़े और उभरे होंठ पसंद आते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जरूरत से ज्यादा मेकअप उन्हें आकर्षित नहीं करता है क्योंकि ये बनावटी लगता है।

कुछ लड़कियों को लगता है कि लड़के (Men)  आलसी और मेसी से कपड़े पहनने वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा नही है लड़कों को हमेशा करीने से सजी और खुद की देखभाल करने वाली लड़कियां ही पसंद आती हैं।

लड़कियों को इस बात की गलतफहमी होती है कि अगर वो हर बात पर इंकार करेंगी तो लड़कों को पसंद नहीं आएगी। हालांकि ऐसा नहीं होता जो बात आपको पसंद न हो उसे साफतौर पर मना कर देना लड़कों पसंद आता है।

Exit mobile version