Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

rape

rape

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नरही क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जगबीर सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरही इलाके में मानसिक रूप से बीमार एक किशोरी के साथ आठ माह पहले पड़ोस के रहने वाले ने दुष्कर्म किया था। उसके परिजनो को जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार आठ माह पहले नाबालिग लड़की के साथ गोपाल पटेल ने दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

Exit mobile version