Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तर भारत मे गिरा पारा, वातावरण में छाई स्मॉग की लेयर

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया Smog shadow in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया

नई दिल्ली। देश में इस वक्त सर्दी बढ़ती जा रही है कई राज्यों में सामान्य से भी कम हो रहे तामपान को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि देशवासियों को इस बार ठंड ज्यादा झेलनी पड़ सकती है। मौसम के शुष्क होने और शीत लहर में कमी होने के चलते अधिकतर मैदानी इलाकों का तापमान बढ़ा है।

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। तो दक्षिण भारत में निवार तूफान के बाद बुरेवी तुफान को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। इस तूफान के चलते तमिलनाडु और केरल में अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को यह तूफान 90 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ सकता है।

महाराष्ट्र के इस शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार, मिली इतनी धनराशि

ऐसे में दक्षिण तमिलनाडु के कई जिले और केरल के निकटवर्ती जिले प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। तो वहीं बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पर आज सुबह की शुरुआत स्मॉग के साथ हुई है। बुराड़ी इलाके में छाई धुंध से लोगों को दिकक्तों का सामना करना पड़ा।

बिकरु कांड: विकास दुबे के करीबी सुशील की जमानत खारिज, ATS ने मुंबई से किया था गिरफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और आज ही के तरह सुबह के समय आसमान में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 8 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बिहार और झारखंड में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने का अनुमान है।

Exit mobile version