Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पृथ्वी के करीब से गुजरेगा ताज महल से 3 गुना बड़ा उल्का पिंड, चीन ने खतरे की जताई आशंका

पृथ्वी के करीब से गुजरेगा ताज महल से 3 गुना बड़ा उल्का पिंड, चीन ने खतरे की जताई आशंका

वाशिंगटन. 24 जुलाई को पृथ्वी के पास से ताज महल से 3 गुना बड़ा एक उल्का पिंड गुजरेगा। इसकी जानकारी नासा ने दी है। इस उल्का पिंड का नाम ‘2008 GO20’ है। ये एक अपोलो क्लास एस्टेरॉयड है। इसका आकार स्टेडियम जितना यानी ताज महल से करीब तीन गुना बड़ा है।

ये पृथ्वी की तरफ 18 हजार मील प्रति घंटे यानी 8 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा का कहना है कि 24 जुलाई को जब ये एस्टेरॉयड गुजरेगा तो पृथ्वी से इसकी दूरी 0.04 AU रहेगी यानी 37 लाख 18 हजार 232 मील।

अमेरिकी सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, वायरस और वैक्सीनेशन के ‘भ्रामक’ पोस्ट पर एक्शन  

पृथ्वी से टकराने की बात पर नासा ने इंकार किया है। उसका कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। किसी भी स्थिति में इस उल्का पिंड के 26 लाख 5 हजार 509 मील से ज्यादा करीब आने की आशंका नहीं है। हालांकि, इस स्थिति में भी नासा ने इसे NEO ऑब्जेक्ट यानी पृथ्वी के करीब का ऑब्जेक्ट कहा है। वहीं चीन इसको लेकर खतरे की आशंका जताई है। चीन ने प्रपोजल भी रखा है कि अगर इस उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने का खतरा बढ़ता है तो अंतरिक्ष में बड़े रॉकेट भेज दिए जाएं, ताकि इसका रास्ता बदल दिया जाए।

इमरान खान का PM मोदी पर जासूसी का आरोप, पाक IT मंत्री बोले- ये वैश्विक मुद्दा

नासा के मुताबिक 24 जुलाई तक पृथ्वी के आसपास से 2021 NE, 2019 AT6, 2019 NB7 और 2014 BP43 जैसे एस्टोरॉयड भी गुजरेंगे, लेकिन किसी से भी कोई खतरा नहीं है।

Exit mobile version