• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी, मंबई पर 2 दिन बरसात पड़ सकती है भारी

Desk by Desk
15/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
रेड अलर्ट

रेड अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंबई। भारी बरसात की वजह से फिर एक बार मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर तटीय क्षेत्रों के लिए भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे 2 दिन के लिए सतर्क रहें। हालांकि, महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट 15 जुलाई के लिए ही जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को अति भारी (Extremely Heavy Rain Fall) बरसात हो सकती है। इसके अलावा कोंकण, गोवा में भी बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इन सभी क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

विधानसभा स्पीकर ने भेजा पूर्व डिप्टी सीएम समेत 18 विधायकों को नोटिस

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई के सांताक्रुज क्षेत्र में औसतन 97 मिलीमीटर और कोलाबा में 122 मिलीमीटर बरसात हुई है और अगले कुछ घटों के दौरान मुंबई के अधिकतर हिस्सों में बहुत भारी बरसात की चेतावनी है तथा अगले 48 घंटों के दौरान औसतन 200 मिलीमीटर तक बरसात का अनुमान है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात क्षेत्र में भी बुधवार को बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी है।

भारत में कोरोना वायरस की रोजाना टेस्टिंग 3 लाख के पार

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के समुद्री तटों के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में औसतन अभी तक मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बररात दर्ज की गई है। अबतक बीते मानसून सीजन यानि पहली जून से 14 जुलाई तक देशभर में औसतन 320.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जो सामान्य के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। सामान्य तौर पर इस दौरान देश में औसतन 288.9 मिलीमीटर बरसात होती है।

Tags: mumbai weatherरेड अलर्ट
Previous Post

भारत में कोरोना वायरस की रोजाना टेस्टिंग 3 लाख के पार

Next Post

सोने के वायदा भाव में गिरावट के साथ चांदी में आई बढ़त

Desk

Desk

Related Posts

Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
Next Post

सोने के वायदा भाव में गिरावट के साथ चांदी में आई बढ़त

यह भी पढ़ें

Shaktikant Das

कम नहीं होगी आपकी EMI, लगातार छठी बार रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

08/02/2024
Ganga Jal

साइंटिस्ट कम्युनिटी भी पवित्र संगम के जल को क्रिस्टल क्लियर देख अभिभूत

06/03/2025
यौन शोषण

CBI ने 50 बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप में जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार, सैक्‍स टॉयज बरामद

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version