• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर जारी की चेतावनी- अगले 3 दिन घर से निकलने से करें परहेज

Desk by Desk
25/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश का अधिकतर हिस्सा घने कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में है। इसका अब आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ने लगा है। सड़क मार्ग से लेकर रेल और हवाई मार्ग सभी पर यह देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के चलते जहां ट्रेनों का आवागमन निर्धारित समय से नहीं हो पा रहा है। वहीं, सड़क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार को थाम दिया है।

ऐसे में मौसम विभाग ने भी एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें साफ और स्पष्ट किया है कि अगले 3 दिनों तक देश के कई राज्यों के हिस्सों में घने कोहरे छाने और शीत लहर का प्रकोप रहेगा। इसलिए यही सलाह है कि लोग घर से बाहर न निकलें और अगर जरूरी हो तभी अपना यात्रा प्लान करें।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों की यानी 25 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के अलावा मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के तमाम हिस्सों में घने कोहरे और शीत लहर चलने की संभावना जताई है। घने कोहरे की चपेट में आने वाले राज्यों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों की संभावना जताई है।

साथ ही नार्थ राजस्थान, वेस्ट बंगाल (सब हिमालयन) और सिक्किम में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तराखंड नॉर्थ वेस्ट मध्य प्रदेश, जम्मू डिवीजन के मैदानी इलाकों के अलावा नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गंगेटिक वेस्ट बंगाल और उड़ीसा में भी 25 जनवरी को घना कोहरा होने की संभावना जताई है।

यूएन ने अपने सभी कर्मचारियों को जारी की चेतावनी, पाकिस्तानी एयरलाइंस से न करें सफर

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों में 25-26 जनवरी के सर्द दिन होने की संभावना है। वहीं, इन दो दिन गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, नॉर्थ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है। 26 जनवरी को इन राज्यों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। यही स्थिति 27 जनवरी को भी करीब-करीब इन राज्यों में जस की तस बने रहने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी में यह भी सलाह दी गई है कि उत्तर प्रदेश राज्य के कुछ जगहों पर अगले 3 दिनों (25-27 जनवरी) और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले 2 दिनों तक अत्यधिक सर्द दिन की स्थिति बन सकती है। वहीं, शीत लहर अत्यधिक शीत लहर के रूप में तब्दील हो सकती हैं। वही 25 और 26 जनवरी को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में जबकि वेस्ट मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 जनवरी को शीत लहर अपना ज्यादा प्रकोप दिखा सकती है।

मौसम विभाग का मानना है कि घने कोहरे में पॉवर लाइन जो घने कोहरे में आती हैं। वहां पावर के ट्रिपिंग होने के संभावना ज्यादा होती है।

Tags: aviationdense fogFerry ServiceHealthmeteorological departmentpower sectorrailwaySevere Cold waveTransportWarning regarding cold wave issuedweather warningशीतलहर को लेकर चेतावनी जारी
Previous Post

फिल्म ‘राग- म्यूजिक ऑफ लाइफ’ के रिलीज डेट की हुई अनाउंसमेंट।

Next Post

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनामिक और दूरदर्शी नेता : सोनू निगम

Desk

Desk

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
सोनू निगम Sonu Nigam

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनामिक और दूरदर्शी नेता : सोनू निगम

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा मैराथन को किया रवाना

14/08/2024

वजन घटाने के लिए सब्जा बीज किसी रामबाण से कम नही, ऐसे करें इस्तेमाल

07/07/2021
भाजपा सांसद के बेटे की गिरफ्तारी पर रोक

सांसद कौशल किशोर के फरार बेटे की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version