Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केरल में बीजेपी जीती तो ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन होंगे मुख्यमंत्री : के सुरेंद्रन

ई श्रीधरन Metro Man

ई श्रीधरन

केरल। केरल प्रदेश भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीती तो ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले ई श्रीधर ने पार्टी का दामन थाम लिया था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी, परीक्षा 27 जून को

ई श्रीधरन को दिल्ली के विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, जिन्होंने दिल्ली मेट्रो को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता मेट्रो की संरचना भी तैयार की थी। ई श्रीधरन को पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। ई श्रीधरन पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। उनका जन्म 12 जून 1932 को केरल के पलक्कड़ में पत्ताम्बी में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई पलक्कड़ के बेसल ईवैनजेलिकल मिशन हायर सेकंड्री स्कूल से हुई। इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने पालघाट स्थित विक्टोरिया कॉलेज से की और सिविल इंजिनियरिंग की पढ़ाई आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा स्थित ‘गवर्नमेंट इंजिनियरिंग कॉलेज’ से पूरी की है।

Exit mobile version