Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आंदोलन पर प्रियंका की चुप्पी पर मिया खलीफा ने उठाया सवाल, कही ये बात

Mia Khalifa-Priyanka Chopra

Mia Khalifa-Priyanka Chopra

भारत की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी से चर्चा में आईं पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अब प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर सवाल उठाया है। मिया खलीफा ने ट्वीट कर कहा है, ‘क्या Mrs. जोनास किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।’ किसान आंदोलन को लेकर आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में अपनी राय रखी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए कहा था, ‘हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी की जानी चाहिए। एक सशक्त लोकतंत्र के तौर पर हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान हो सके।’ प्रियंका चोपड़ा को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत से निंदा झेलनी पड़ी थी। कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा पर किसानों को उकसाने का आरोप लगाया था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्ट्रेस ने कराया हॉट और बोल्ड फोटोशूट

कंगना रनौत ने लिखा था, ‘दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों को उकसाने के लिए लेफ्ट मीडिया द्वारा सराहा जाएगा। ऐंटी इंडिया फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के समर्थक और ब्रांड्स अब इन्हें तमाम ऑफर देंगे और उपनिवेशवाद के दौर में जीने वाले इंग्लिश मीडिया हाउस उन्हें अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे। समस्या यह है कि पूरा सिस्टम इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें ऐंटी-नेशनल्स को बढ़ावा मिले। इस करप्ट सिस्टम से मुकाबले के लिए हमारी संख्या कम है।’

हिना खान ने कराया बोल्ड फोटोशूट, लुक देखकर फैंस हुए फिदा

इससे आगे कंगना रनौत ने लिखा था कि भले ही हमारी संख्या कम है, लेकिन मुझे भरोसा है कि जैसे हर बार अच्छाई और बुराई की जंग के बीच एक चमत्कार होता है, वैसा ही होगा। बता दें किसान आंदोलन को लेकर बीते सप्ताह अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने टिप्पणी की थी।

इस पर विदेश मंत्रालय की ओर से इन हस्तियों को नसीहत दी थी कि उन्हें बिना पूरी बात समझे भारत के आंतरिक मामले में दखल नहीं देना चाहिए। इसके बाद अक्षय कुमार, अजय देवगन, अनुपम खेर समेत तमाम भारतीय सिलेब्रिटीज ने भारत की एकता को लेकर ट्वीट किए थे।

Exit mobile version