Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धार्मिक उत्सव की होर्डिंग पर लगी मिया खलीफा की फोटो, मचा बवाल

Mia Khalifa

Mia Khalifa

कुरुविमलाई। तमिलनाडु में धार्मिक उत्सव की होर्डिंग पर मिया खलीफा (Mia Khalifa) का फोटो देख लोग भड़क गए। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत ही होर्डिंग को हटवा दिया। यह मामला तमिलनाडु के कुरुविमलाई का है।

आदी पेरुक्कु उत्सव के लिए होर्डिंग लगाई गई थी। इस होर्डिंग पर मिया खलीफा का फोटो लगा था। वह सिर पर दूध का बर्तन लिए दिख रही थीं। इसमें उन्होंने पारंपरिक कपड़े भी पहन रखे थे।

मिया खलीफा (Mia Khalifa) की फोटो लगी यह होर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोगों ने इस मामले की अपने अंदाज में समीक्षा शुरू कर दी। आपको बता दें कि होर्डिंग पर मिया खलीफा के अलावा आठ और भी फोटो लगाए गए थे। ये सभी फोटो स्थानीय लोगों के थे। इस होर्डिंग के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर इसको हटा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारत में किसान आंदोलन के दौरान मिया खलीफा च(Mia Khalifa) र्चाओं में आ गई थीं। दरअसल, उन्होंने किसानों आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था।

कौन है मिया खलीफा (Mia Khalifa) 

मिया खलीफा (Mia Khalifa) का जन्म लेबनान की राजधानी बेरुत में हुआ है। उन्होंने 2014 में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने कई एडल्ट फिल्में कीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका मन ऊब गया।

NIA का मोस्ट वांटेड ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार, 3 लाख रुपये का इनाम था घोषित

उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री को अलविंदा कह दिया। मिया खलीफा सोशल मीडिया के जरिए अपने लाखों फैंस के साथ जुड़ी हुई है। उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है।

Exit mobile version