• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता: सीएम धामी

Writer D by Writer D
13/02/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पौड़ी में एनसीसी कैडेट्स और अन्य स्कूली छात्र-छात्रों के साथ ‘क्यों होता है गांव से पलायन’ विषय पर संवाद किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ “क्यों होता है गांव से पलायन“ विषय पर संवाद कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता का विषय है। कई गांव का खाली होना राज्य और देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार बड़े स्तर पर रिवर्स माइग्रेशन पर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान कर गांव में रोकने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल में लाखों प्रवासी भाई-बहन अपने गांव आएं। सरकार के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना एक बड़ा अवसर था। कोरोना काल में कई युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया। आज वही युवा कई अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। सरकारी एवं जनता के बीच आपसी समन्वय और सहभागिता से पलायन रुकेगा। हमारा राज्य संभावनाओं से भरा हुआ है। इन संभावनाओं को हम प्रयास और परिश्रम से खोज सकते हैं, जिससे पलायन रुकेगा एवं लोगों को आर्थिक फायदा भी होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारे युवा वर्ग को सरकार की चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत होना चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में युवाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड की झांकी “मानसखंड“ को गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा एनसीसी से हमें सेना के जैसा अनुशासन एवं साहस सीखने को मिलता है।

सीएम धामी ने 06 नये पुलिस थानों और 20 पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि एनसीसी जवान हर मोर्चे पर अपने तन मन के साथ खड़े रहते हैं। देश के अंदर आने वाले हर संकट में एनसीसी हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा जीवन में शिक्षा प्राप्त करने का समय अमूल्य होता है। हमें अपने विद्यार्थी काल में पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। यदि संकल्प लेकर आगे बढ़ा जाए तो सपने जरूर साकार होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज देश का मान सम्मान स्वाभिमान पूरे विश्व में बड़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमें जी 20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। हम सभी उत्तराखण्ड वासियों के लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की दो बैठकें आयोजित होने वाली हैं। जी 20 देशों के साथ अन्य 9 देश एवं 15 अंतरराष्ट्रीय संगठन भी भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के देह वाक्य के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी, विधायक यमकेश्वर  रेनू बिष्ट, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र अंथवाल, सदस्य पलायन आयोग वीरेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी पौडी डॉ.आशीष चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने 06 नये पुलिस थानों और 20 पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन

Next Post

नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र में दस लाख करोड़ रुपये का आया निवेश: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

IGI Airport
क्राइम

IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, डिपोर्ट किया जा रहा शख्स इमिग्रेशन से भागा

07/11/2025
Bhupinder Singh Hooda
राष्ट्रीय

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलों में फंसे, मानेसर लैंड स्कैम मामले में चलेगा मुकदमा

07/11/2025
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
A massive fire broke out in a dyeing company.
क्राइम

भिवंडी में धू-धूकर जली डाइंग कंपनी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

07/11/2025
Next Post
AK Sharma

नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र में दस लाख करोड़ रुपये का आया निवेश: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

AIIMS चीफ गुलेरिया

कैसे रोका जा सकता है कोरोना की थर्ड वेव का असर? AIIMS चीफ गुलेरिया ने दिया जवाब…..

24/07/2021
Dark Chocolate Milk Shake

डार्क चॉकलेट मिल्क शेक से करें सुबह की शुरुआत

Kia मोटर्स

दिवाली से पहले Kia मोटर्स का धमाल, अक्टूबर में बना नया रिकॉर्ड

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version