Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लैंडिंग के दौरान आग के गोले में बदला सैन्य विमान, चार की मौत

Aircraft changed into fireballs

Aircraft changed into fireballs

कजाकिस्तान में आज एक भीषण हादसा हुआ। यहां एक सैन्य विमान An-26 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरने वाला एन-26 सैन्य विमान अलमाटी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है।

मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने बताया कि सैन्य विमान एन-26 ने कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरी थी।

ये विमान अलमाटी में उतरने वाला था। वहां इस विमान की लैंडिंग हो रही थी, उसी समय ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की जान जाने की सूचना है।

Exit mobile version