• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना दिवस पर लखनऊ में पहली बार होगी भव्य सैन्य परेड

Writer D by Writer D
14/12/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Army Day

Army Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले साल 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day) के अवसर पर भव्य आर्मी डे परेड का आयोजन किया जायेगा।

यह पहला मौका है जब लखनऊ पहली बार सैन्य परेड की मेजबानी करेगा जबकि आजादी के बाद यह दूसरी बार है जब सेना दिवस (Army Day) दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। सेना की मध्य कमान, जिसे सूर्या कमान के नाम से भी जाना जाता है, 15 जनवरी को लखनऊ छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में 76वीं सेना दिवस (Army Day)परेड का आयोजन करेगी।

मध्य कमान के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि भारतीय सेना की रेजिमेंटों से वीर सैनिकों की मार्चिंग टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी, जिनमें गढ़वाल राइफल्स, जाट रेजिमेंट, बंगाल इंजीनियर्स, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी एयर डिफेंस और पैराट्रूपर्स के साथ अन्य सैनिक भी शामिल हैं। परेड के दौरान भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होने बताया कि सेना दिवस (Army Day)समारोह के हिस्से के रूप में, लखनऊ छावनी के सूर्या खेल परिसर में एक सैन्य प्रदर्शन ‘शौर्य संध्या’ भी आयोजित किया जाएगा। लखनऊ के लोगों को भारतीय सेना के उपकरणों और युद्ध अभ्यास का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा जो हमारे सैनिकों के कौशल और वीरता को प्रदर्शित करेगा। भारतीय वायु सेना की हवाई एसेट भी इस कार्यक्रम में फ्लाईपास्ट में शामिल होंगी, साथ ही भारतीय सेना की मोटरसाइकिल टीम द्वारा डेयरडेविल प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक और सैन्य गणमान्य व्यक्तियों के भाग लेने की अपेक्षा है।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को उतरेगा पहला विमान

इस भव्य आयोजन के लिए सूर्या कमान में तैयारियां जोरों पर हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए लखनऊ में ‘नो योर आर्मी’ फेस्टिवल, मिलिट्री बैंड कॉन्सर्ट, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान और अन्य गतिविधियां भी सूर्या कमान में आयोजित की जा रही हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से आर्मी डे को चिह्नित करने के लिए नई दिल्ली में परेड आयोजित की जाती थी। सेना दिवस परेड 2024 की मेजबानी करने का अवसर मिलना सूर्या कमान और लखनऊ के लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह वास्तव में इस क्षेत्र के लोगों की गौरवपूर्ण सैन्य विरासत और वीरता का एक प्रमाण है।

Tags: army dayArmy Day 2024Lucknow News
Previous Post

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को उतरेगा पहला विमान

Next Post

जनता की खुशहाली से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.
Main Slider

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

09/05/2026
Next Post
CM Yogi

जनता की खुशहाली से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: योगी

यह भी पढ़ें

Nobel Prize

Nobel Prize: कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को इस बड़ी खोज के लिए मिला मेडिसन का पुरस्कार

02/10/2023
Firing

SSP आवास के पास होटल कारोबारी को मारी गोली, नकदी लूटकर फरार

15/04/2022
tej pratap

मेरी जान को खतरा है…, लालू के बेटे ने नीतीश सरक़ार से लगाईं सुरक्षा की गुहार

23/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version