• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजकीय सम्मान के साथ होगा मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल, पंजाब, राष्ट्रीय
0
Milkha Singh

Milkha Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करीब एक महीने तक कोरोना से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर मे मशहूर मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके सेक्टर-8 स्थित आवास पर रखा गया है। पंजाब सरकार की तरफ से स्वर्गीय मिल्खा सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिल्खा सिंह की याद में पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सेक्टर-25 के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम करीब पांच बजे सेक्टर 8 स्थित निवास से मिल्खा सिंह की अंतिम यात्रा शुरू होगी। शनिवार को कई दिग्गजों ने मिल्खा सिंह के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया और परिवार को सांत्वना दी।

पर्दे के मिल्खा का ‘मिल्खा सिंह’ को आखिरी सलाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल अपने परिवार के साथ मिल्खा सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पूरे पंजाब और देश के लिए दुख की घड़ी है। बादल ने कहा कि वह यही कामना करते हैं कि देश की हर मां मिल्खा सिंह जैसे पुत्र को जन्म दे। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस से देश ने एक और महान इंसान को खो दिया है।

बदनौर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिल्खा सिंह द्वारा खेल क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ मिल्खा सिंह के घर पहुंचे।शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींढसा मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थल पर पहुंचे।

यादें: आजाद भारत में सोने का तमगा वाला पहले खिलाड़ी थे मिल्खा सिंह

वहीं दोपहर करीब 1:30 बजे केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचेंगे।

Tags: Captain Amarinder SinghChandigarhChandigarh Hindi SamacharChandigarh News in HindiLatest Chandigarh News in Hindimanpreet badalMilkha Singhvp singh badnore
Previous Post

भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा ने बोल्ड अंदाज में ढाया कहर

Next Post

अहम क‍िरदार न‍िभाने के ल‍िए मुझे अपनी सीमाओं को बढ़ाना पड़ा: अर्जुन रामपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

14/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

14/03/2026
Emphasis on improving traffic arrangements before Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

14/03/2026
CM Dhami
राजनीति

किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक: मुख्यमंत्री

14/03/2026
Next Post
I had to push my limits to play an important role: Arjun Rampal

अहम क‍िरदार न‍िभाने के ल‍िए मुझे अपनी सीमाओं को बढ़ाना पड़ा: अर्जुन रामपाल

यह भी पढ़ें

CBI की पांच टीमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच तलाशने मे जुटी

22/08/2020
CLAT

CLAT 2025 के लिए आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगी परीक्षा

15/07/2024
Siddharth Nath

अखिलेश को ‘अब्बा जान’ शब्द से नहीं होनी चाहिए चिढ़ : सिद्धार्थ नाथ

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version