• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गेहूं के खेत में मिले चार खाली संदूक

Writer D by Writer D
20/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
robbery

robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बंथरा इलाके में गुरुवार रात बेखौफ चोरों ने एक किसान के मकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने यहां तीन कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमारी खंगाली और कमरों के अंदर लाखों रुपए कीमत के गहने और हजारों रुपए की नकदी व कपड़ों से भरी रखी चार संदूकें उठा ले गए।

सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस के साथ ही फिंगरप्रिंट विशेषण और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। काफी देर तक छानबीन करने के बाद फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए कुछ नमूने ले लिए हैं। फिलहाल पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है। बंथरा के सहिजनपुर गांव निवासी किसान नन्हक्के रावत गांव के बाहर मकान बनाकर परिवार सहित रहता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपत्नी लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

नन्हक्के के मुताबिक गुरुवार रात वह परिवार सहित घर के आंगन में, जबकि उसके मां-बाप घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच मकान के पीछे की बाउंड्री वाल फाँद कर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने मकान के अंदर तीनों कमरों के ताले तोड़ दिए और कमरे के अंदर रखी अलमारी व संदूकों को आराम से खंगाला। यही नहीं बताते चोर कमरे में रखी 4 संदूकें भी अपने साथ उठा ले गए।

शुक्रवार सुबह जब घर के सदस्य सो कर उठे तो कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। बाद में कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली होने के साथ ही सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला। जबकि चार संदूकें वहां से गायब मिली। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उधर चोरी होने की भनक लगते ही तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वह काफी दूर तक आसपास संदूके तलाशने लगे।

तभी नन्हक्के के घर से करीब 700 मीटर दूर लखनऊ- कानपुर रेलवे पटरी के किनारे एक गेहूं के खेत में चारों संदूक खाली पड़े मिले। संदूकों के ताले टूटे होने के साथ ही उनमें रखे कीमती कपड़े वहीं पर बिखरे पड़े मिले। जबकि उसमें रखे करीब 3 लाख रुपए कीमत के गहने और 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। वहीं आरोप है कि सूचना पाकर काफी देर बाद पहुंचे बंथरा थाने के हरौनी पुलिस चौकी प्रभारी कुछ ही देर में मौके की जांच पड़ताल कर वापस लौट गए।

बाद में ग्रामीणों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल करने के बाद फॉरेंसिक टीम ने संदूको और अलमारी से उंगलियों के नमूने एकत्र कर लिए और जांच के लिए भेज दिया है। उधर इस मामले में पुलिस पीड़ित किसान से तहरीर लेकर चोरों का सुराग लगा रही है।

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल विश्व में फैला रहा अपनी खुशबू, देश-विदेश में बढ़ी मांग : मौर्य

इस मामले को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गस्त ना होने के कारण क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। कई ग्रामीणों ने बताया कि रात के 11 बजे ही हरौनी पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी गायब हो जाते हैं। उनका कहना है कि जब हरौनी पुलिस चौकी पर ही रात में सन्नाटा पसर जाता है तो क्षेत्र के गांव में पुलिस गश्त के क्या हाल होंगे ? इसका साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।

Tags: crime newsLucknow Newsrobbery
Previous Post

आधे घंटे बाद बहाल हुई Whatsapp की सर्विस, लोगों ने ली राहत की सांस

Next Post

चलती कार बनी आग का गोला, गाड़ी से कूदकर चालक ने बचाई जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
burning car

चलती कार बनी आग का गोला, गाड़ी से कूदकर चालक ने बचाई जान

यह भी पढ़ें

Mayawati

‘ इनके इस नाटक से सचेत रहें…’, राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार

10/09/2024

नए कानूनों के तहत सरकार मंडियों को छीनकर कॉरपोरेट सेक्टर को देना चाहती है : शिवपाल

30/11/2020
Board Exams

UP बोर्ड एग्जाम के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version