Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मंत्री जितेंद्र सिंह : सर्वश्रेष्ठ समय में सरकार में प्रवेश कर रहे UPSC सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर

jitendra singh

जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के शीर्ष 20 सफल उम्मीदवारों से मंगलवार को कहा कि वे सर्वश्रेष्ठ समय में सरकार में प्रवेश कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और जल्द ही यह दुनिया का अग्रणी देश होगा।

आईईटी में बीटेक अंतिम वर्ष की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 8 सितम्बर से शुरू

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ”लगभग एक दशक पहले तक टॉपरों की सूची में केवल कुछ राज्यों का नाम ही बार-बार दिखता था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि टॉपर लोग हरियाणा, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से हैं, जो एक नया घटनाक्रम है। इसी तरह हर साल पहले तीन टॉपरों में कोई न कोई महिला शामिल होती है।”

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जल्द ही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के एडमिट कार्ड होंगे जारी

सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा-2019 के इन टॉपरों का अभिनंदन किया, जिनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हरियाणा के प्रदीप सिंह, द्वितीय स्थान पर रहे दिल्ली के जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर रहीं उत्तर प्रदेश की प्रतिभा वर्मा भी शामिल थीं। उन्होंने इन टॉपरों से कहा कि वे स्वतंत्रता बाद के सर्वश्रेष्ठ कालखडों में से एक में सरकार में प्रवेश कर रहे हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और जल्द ही यह दुनिया का अग्रणी देश होगा।

Exit mobile version