• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा बड़ा फेरबदल

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, ओडिशा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Naveen Patnaik

Naveen Patnaik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। ओडिशा (Odisha) में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। शनिवार को नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा (Resigned) दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद समस्त मंत्रियों ने अपना-अपना त्यागपत्र भेज दिया है। अब रविवार सुबह 11.45 बजे नया मत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

आज सुबह तक किसी भी मंत्री के पास मुख्यमंत्री (Naveen Patnaik) के इस निर्णय की जानकारी नहीं थी। एक के बाद एक मंत्री को मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन कर त्यागपत्र देने को कहा गया। हालांकि, इस तरह की सूचना मिल रही थी कि मुख्यमंत्री ने कुछ मंत्रियों को पद से हटाने का निर्णय किया है।

सूत्रों के अनुसार जो लोग कल मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं, उनके पास भी फोन गए हैं तथा उन्हें तत्काल भुवनेश्वर पहुंचने के लिए कहा गया है।

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया हाउस अरेस्ट, ट्वीट कर कहा- आज फिर पुलिस से मेरे घर को छावनी बनाया

अपने राजनीतिक जीवन में 25 साल पूरा करने वाले नवीन पटनायक (Naveen Patnaik)  ने अभी तक के 22 साल के मुख्यमंत्रित्व काल में पहली बार ऐसा निर्णय लिया है। इससे पहले भी उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल की है, तब कुछ मंत्रियों को हटाकर उनके स्थान पर नये लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करते थे।

गत 29 मई को मुख्यमंत्री (Naveen Patnaik)  के पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे हुये हैं। राज्यसभा चुनाव व ब्रजराजगर उपचुनाव भी संपन्न हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री आगामी 2024 आम चुनाव को ध्यान में रखकर अपने मंत्रिमंडल का गठन करना चाहते है ।

 

Tags: National newsNaveen Patnaikodisha newsorrisa news
Previous Post

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया हाउस अरेस्ट, ट्वीट कर कहा- आज फिर पुलिस ने मेरे घर को छावनी बनाया

Next Post

बनिए ITBP का हिस्सा, 8 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
Next Post
ITBP

बनिए ITBP का हिस्सा, 8 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें

navneet sehgal

कोविड प्रोटोकाल के पालन करें, टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें : सहगल

04/04/2021
Flipkart Sale

Flipkart को ED ने भेजा नोटिस, लग सकता है इतने करोड़ का जुर्माना

05/08/2021
BBAU

बीबीएयू के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा के बाद कॉपियां अपलोड करने में परेशानी

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version