Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग ने You Tube देखकर दिया बच्चे को जन्म, माता-पिता से भी छिपाई प्रेग्नेंसी

baby

baby

केरल में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। एक नाबालिग लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखकर अपने ही बेडरूम के अंदर खुद ही एक बच्चे को जन्म दिया।

यह घटना 20 अक्टूबर को मलप्पुरम के कोट्टक्कल में हुई, जहां एक 17 वर्षीय ने अपने परिवार की जानकारी के बिना एक बच्चे को जन्म दिया और जन्म देने के बाद गर्भनाल को भी काट दिया।

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार को घटना का पता चला। लड़की अपने माता-पिता के साथ रह रही है। उसके पिता एक सुरक्षा गार्ड और उसकी मां अक्सर बीमार रहती हैं। लड़की के दो भाई-बहन हैं, एक बहन की शादी हो चुकी है और एक भाई जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके 21 वर्षीय पड़ोसी ने गर्भवती कर दिया था। नाबालिग लड़की को गर्भवती करने के आरोप में उस व्यक्ति को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग और 21 साल का युवक रिलेशनशिप में था और इस बात की जानकारी घरवालों को भी थी।

रेस्टोरेंट मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

हालांकि दोनों ने प्रेग्नेंसी को दोनों परिवारों से छुपाया है। पुलिस ने कहा कि लड़की ऑनलाइन क्लास होने का बहाना बनाते हुए हमेशा कमरे के अंदर रहकर अपनी गर्भावस्था को छिपाती थी। लड़की और बच्चे को 24 अक्टूबर को मंजेरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।

Exit mobile version