Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आसाराम के आश्रम में मिला नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप

गोंडा। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू (Asaram Bapu) एक बार फिर चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित आसाराम के आश्रम (Asaram’s ashram) से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि आसाराम के आश्रम (Asaram’s ashram) में नाबालिग लड़की का शव मिला है। बालिका की उम्र करीब 13-14 साल बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार मंगलवार से घर लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से शव बरामद कर लिया। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जानकारी के मुताबिक ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर का है। यहां आसाराम का आश्रम है। बालिका 5 अप्रैल से लापता थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिवसेना नेता की 41 प्रॉपर्टी जब्त

आश्रम से कई लोगों को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस

शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव बरामद वाले कार के बारे में भी पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

तीन वर्ष से गायब है पिता

लडकी का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

बुजुर्ग की हत्या के दोषी को फांसी की सजा

आसाराम को बलात्कार का दोषी पाया गया था

आसाराम को एक अदालत ने 2013 में अपने आश्रम की लड़की से बलात्कार का दोषी पाया था। लड़की नाबालिग थी। लड़की का आरोप था कि आसाराम ने उसे जोधपुर के पास मणाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाया था और 15 अगस्त 2013 की रात उसके साथ बलात्कार किया। 2013 से ही जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उसे 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। आसाराम ने कई बार जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की हैं, लेकिन हर बार उसकी कोशिशें नाकाम हो गईं।

गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी अब्बासी का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण

आसाराम के बेटे पर भी कसा शिकंजा

वहीं आसाराम के बेटे नारायण साईं की मुश्किल बढ़ गई है। नारायण साईं फिलहाल सूरत की लाजपुर जेल में बंद है। जेल से बाहर निकलने के लिए नारायण साईं ने कोर्ट के सामने गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। इनमें कहा गया था कि उसकी मां बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। उनके इलाज के लिए जमानत चाहिए। हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह जमानत के कागजात की जांच करें। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि नारायण साईं ने गलत दस्तावेज के आधार पर जमानत हासिल की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद के सोला पुलिस थाने में नारायण साईं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version