Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग अपहृत छात्रा सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

kidnapper arrested

kidnapper arrested

लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद किया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी गोमतीनगर ने बताया कि 25 दिसबर को बलकरन ने रूपलाल कठेरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीडि़त का कहना था कि रूपलाल ने उनकी 12 वर्षीय पुत्री का अपहरण किया है।

पांच फुट डॉल्फिन को ग्रामीणों ने मार डाला, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्र्ज कर लिया था। पीडि़त के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने आरोपित की पहचान की। आरोपित का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया था। आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे बुधवार देर रात दबोच लिया। आरोपित के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित रूपलाल मूल रूप से ग्राम गोसवा कोयलिया खेड़ा औरास जनपद उन्नाव का रहने वाला है। राजधानी में वह बड़ी जुगौली गोमतीनगर में सूरज यादव के मकान में रहता है। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल रवाना किया है।

Exit mobile version