Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केक खिलाने के बहाने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

rape

rape

लखनऊ। हुसैनगंज इलाके में केक खिलाने के बहाने सुनसान इलाके में किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार कर दिया। पीडि़त पिता की शिकायत पर पुलिस टीम ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हुसैनगंज इलाके में रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी गुरूवार को साइकिल लेकर घर से खेलने निकली थी। रास्ते में उसे हैदर कैनाल रेलवे कालोनी छितवापुर हुसैनगंज निवासी राजेश कुमार का पुत्र सत्यम् ने किशोरी को रोक लिया।

सत्यम् ने किशोरी को केक खिलाने का लालच दिया था। किशोरी आरोपित सत्यम् को पहले से ही जानती थी। उसकी बातों में आकर किशोरी सत्यम् के साथ चली गई। सत्यम् किशोरी को लेकर सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर सत्यम् ने किशोरी की पिटाई कर ली।

छेडख़ानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि सत्यम् ने किशोरी के साथ दुराचार कर दिया और मौके से भाग निकला। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और आप-बीती अपने परिजनों को सुनाई। बेटी की अस्मत के साथ हुए खिलवाड की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीडि़त ने तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुराचार समेत पास्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version