Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुकानदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

rape

rape

मुजफ्फरनगर। जिले में एक दुकानदार ने 16 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (minor raped) किया और उसने इस कृत्य को फिल्माया भी था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी, जहां दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दुकानदार ने इस दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह घटना जिले के पुरकाजी इलाके में हुई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version